अमरिया में जनता दरबार राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने सुनी जन समस्याएं,दिए तुरंत समाधान के निर्देश
संवाददाता फिरोज खान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत (अमरिया): उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने आज अमरिया तहसील में जनता से सीधा संवाद कर जन समाधान कार्यक्रम किया। मंत्री जी ने आम जनता की शिकायतों को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए।
मुख्य शिकायतों में अमरिया शमशान घाट की बाउंड्री दीवार बनाने की मांग प्रमुख रही। मुगलाखेड़ा डुमरिया गांव के शिकायतकर्ता ने भी अपनी समस्याएं रखीं।