भारतीय किसान यूनियन भानु ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन
संवाददाता फिरोज खान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत।अमरिया ब्लॉक सभागार में भारतीय किसान यूनियन भानु ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील अध्यक्ष रामगोपाल प्रजापति के अध्यक्षता में एसडीएम मंयक गोस्वामी ओर खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। साथ मे थाना प्रभारी अमित सिंह मौजूद रहे संगठन के जिलाध्यक्ष भजन लाल क्रोधी ने आरोप लगाया कि पहले दिए गए कई ज्ञापनों पर अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई, जिससे किसानों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है।
दिए गये ज्ञापन में ग्राम पंचायत अधिकारी वीरेंद्र गंगवार पर भ्रष्टाचार, ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार और रिश्तेदारों के माध्यम से अवैध वसूली कराने के आरोप लगाए गए। भाकियू भानु ने उन्हें तत्काल अमरिया ब्लॉक से हटाने की मांग की। साथ ही कई ग्राम पंचायत अधिकारियों पर निजी सलाहकारों के जरिए ग्रामीणों से अवैध वसूली कराने का भी आरोप लगाया गया।