ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न
वरिष्ठ संवाददाता फिरोज खान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस पीलीभीत। ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर जिले की समस्त मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह-सुबह भारी संख्या में नमाजी इकट्ठा हुए। अकीदत और एहतराम के माहौल में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान उलेमा-ए-किराम ने लोगों से अपील की कि वे ईद प्यार, मोहब्बत और भाईचारे के साथ मनाएं जिला प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात दिखाई दिए। ट्रैफिक व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर कड़ी निगरानी रखी गई।