किसानों को उन्नत किस्म के गन्ना के बीज किए गए वितरित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | दिलीपनगर क्षेत्र में बाबा का कुआं स्थल पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी में कीरतपुर एवं गौरी अभयपुर के किसान सम्मिलित हुए । किसानो के मध्य भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत किसानो के मध्य गन्ना बीज किस्म कोलक १४२०१ का बीज वितरित किया गया । किसानों को गन्ना बीज की तैयारी , बीज शोधन एवं बुवाई के तरीके भी बताए गए. गोष्ठी में दिलीपनगर के प्रधान अनुराग अवस्थी एवं गौरी के प्रधान विजय तिवारी भी उपस्थित रहे। १४ किसानो को लगभग ८-८ कुंतल गन्ने का बीज वितरित किया गया , जिससे किसान बीज का संवर्धन करके अगले वर्ष अन्य किसानो को भी गन्ने की नवीनतम किस्म का बीज उपलब्ध करा सकें ।
भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डाक्टर सुधीर शुक्ल ने बताया कि अनुसूचित जाति के किसानो के लिए सरकार की इस योजना के अंतर्गत गन्ना बीज उपलब्ध करने का उद्देश्य है कि कृषक बंधु नवीन किस्म के बीज का संवर्धन करें एवं उससे अन्य कृषकों को भी उपलब्ध करायें जिससे क्षेत्र के किसानों की आय में वृद्धि हो सके । कीरतपुर ग्राम पंचायत के गुरदीप , सुनीता, अजयकुमार सावित्री भगवानदास शिवपाल शिवसिंह राजकुमार तथा आशा देवी ने बीज प्राप्त किया। गौरी अभयपुर के कान श्री मटरू रामकुमार उमेशकुमार एवं पिंटू ने प्रधान के नेतृत्व में बीज प्राप्त किया ।कार्यक्रम का आयोजन भर्तीगणना अनुसंधान संस्थान द्वारा किया गया तथा सह आयोजक की भूमिका में कृषि विज्ञान केंद्र दिलीपनगर रहा । डाक्टर सुधीर शुक्ल ने बताया यह किस्म ( कोलक १४२०१ ) संस्थान के द्वारा विकसित शीघ्र पकने वाली किस्म है , एवं यह गुड बनाने के लिए बहुत अच्छी है । अगर किसान भाई इस किस्म के गन्ने से गुड़ बनाते हैं, तो अच्छे परता के साथ उसका स्वाद एवं सुनहरा रंग होता है , जिससे उनको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है ।