होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  शासकीय अधिवक्ताओं के पदों हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
 
शासकीय अधिवक्ताओं के पदों हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
Updated: 3/2/2026 7:46:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

शासकीय अधिवक्ताओं के पदों हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | जिलाधिकारी, जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में विधि परामर्शी निर्देशिका के प्रस्तर 7.03 के अंतर्गत जनपद में शासकीय अधिवक्ताओं के रिक्त पदों के सापेक्ष पैनल गठित कर शासन को प्रेषित किए जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इसके अंतर्गत जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) का एक पद तथा सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) के चौदह पद रिक्त हैं।उन्होंने बताया कि पूर्व में कार्यालय के पत्र संख्या 54/जेए/2026/विज्ञप्ति/शा०अधि० 13 फरवरी 2026 के माध्यम से आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 3 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी। उप सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के आदेश 27 फरवरी 2026 द्वारा होली पर्व के अवसर पर 3 मार्च 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने तथा अधिवक्ताओं की मांग को दृष्टिगत रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि में एक सप्ताह का विस्तार किया गया है। अब अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र 9 मार्च 2026 सायं 5 बजे तक संबंधित पटल पर जमा कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप ‘क’ एवं ‘ख’ पर चार प्रतियों में सत्यापित प्रमाण पत्रों सहित न्याय सहायक कलेक्ट्रेट एवं राजस्व सहायक कलेक्ट्रेट, कानपुर नगर में जमा किए जाएंगे। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) पद हेतु न्यूनतम दस वर्ष तथा सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) पद हेतु न्यूनतम सात वर्ष का विधि व्यवसाय का अनुभव अनिवार्य है। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु साठ वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्य जनपदों के शासकीय अधिवक्ता एवं विधि व्यवसायी भी अपने संबंधित जिलाधिकारी के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो अभ्यर्थी वर्तमान में किसी सरकारी अथवा गैर-सरकारी वैतनिक या अवैतनिक पद पर कार्यरत हैं, अथवा पूर्णकालिक या अंशकालिक रूप से किसी संस्था में कार्य कर रहे हैं, उन्हें चयन होने की स्थिति में संबंधित पद से त्यागपत्र देना होगा। किसी प्रकार की जानकारी छिपाए जाने पर नियुक्ति निरस्त कर दी जाएगी।आवेदकों को अपने आवेदन पत्र में आयु प्रमाण पत्र, विधि व्यवसाय का विवरण, पिछले तीन वर्षों के आयकर संबंधी विवरण, न्यायालय द्वारा सत्यापित कार्य अनुभव तथा संबंधित विधिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। साथ ही, अभ्यर्थी को यह स्पष्ट करना होगा कि उन्होंने दीवानी, फौजदारी अथवा राजस्व संबंधी किस प्रकार के मामलों में कार्य किया है।जिलाधिकारी ने बताया कि आवेदन पत्र कार्य दिवसों में न्याय सहायक कलेक्ट्रेट, कानपुर नगर से प्राप्त या नोट किया जा सकता है। अपूर्ण अथवा अस्पष्ट आवेदन पत्र स्वतः निरस्त माने जाएंगे तथा विज्ञापित पदों की संख्या में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन संभव है।उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी किसी राजनीतिक दल से संबद्ध है, तो उसे शपथ पत्र के माध्यम से यह घोषणा करनी होगी कि चयनित होने पर वह राजनीति से स्वयं को पृथक कर लेगा और कार्यकाल के दौरान किसी राजनीतिक गतिविधि में भाग नहीं लेगा।सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अपने आवेदन पत्र पूर्ण विवरण के साथ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
मिडिल-ईस्ट देशों में रह रहे जनपदवासियों का विवरण संकलन हेतु आवश्यक सूचना
रोज़ा तक़वा पैदा करने का बहुत बेहतरीन तरीक़ा है:हाफिज़ फ़ैसल जाफ़री
होली पर्व में वेतन दिलाये जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
किराना बाजार में 25 लाख की चोरी, व्यापारियों में रोष, जांच में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी ने छोटे बच्चों को बांटी पिचकारी,रंग गुलाल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :