थाना प्रभारी ने छोटे बच्चों को बांटी पिचकारी,रंग गुलाल
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | एनजीओ और रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने सहयोगी पुलिस टीम की मदद से क्षेत्र में रहने वाले कच्ची बस्ती में बच्चो को होली के रंगों के त्योहार के तहत बच्चों को बांटी पिचकारी, रंग और किताबें. रावतपुर स्थित कच्ची बस्ती में इस बार होली कुछ खास रही। एनजीओ और रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय की पहल पर क्षेत्र में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, होली का अन्य सामान और किताबें वितरित की गईं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी कमलेश राय,एनजीओ के अध्यक्ष आर.पी. सिंह, नसीम, बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने वाली शिक्षिका विजय लक्ष्मी और प्रीति चौहान के साथ एसआई बॉबी सिरोही व विशाल सरोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के बीच होली सामग्री बांटकर उन्हें त्योहार की खुशियां दीं।होली खेलने की सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। मासूमों ने रंग-गुलाल के साथ सभी अतिथियों को “हैप्पी होली” कहकर धन्यवाद दिया।आयोजकों ने कहा कि त्योहार की असली खुशी तभी है जब समाज के हर वर्ग तक मुस्कान पहुंचे।
|