होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  वार्षिक उत्सव में चटक मटक जैसी प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं
 
वार्षिक उत्सव में चटक मटक जैसी प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं
Updated: 3/3/2026 2:06:00 AM By Reporter-

वार्षिक उत्सव में चटक मटक जैसी प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस राठ,हमीरपुर l कस्बा स्थित विराट पैलेस में द ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल द्वारा वार्षिक उत्सव के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर की गई। इसके बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में स्वागत गीत, सोशल मीडिया सॉन्ग, नाटक ‘वन है तो जीवन है’, फैशन का जलवा, नाटक ‘अनपढ़ नेता’, नाटक ‘टूटी फूटी’ और चटक-मटक जैसी प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। विशेष रूप से ‘वन है तो जीवन है’ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, वहीं ‘अनपढ़ नेता’ नाटक ने समाज में शिक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की अभिनय क्षमता और मंच प्रस्तुति ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के बाल कलाकार निर्जला, लक्ष्मी, प्रज्ञा, आलोक, गरिमा, नैतिक, विनय, पूजा, संस्कार सहित कई छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमाकांती राजपूत ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक रमेश चंद्र, डायरेक्टर जितेंद्र सिंह, कार्यक्रम संयोजक अरविंद सिंह राठौर की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र कुमार सक्सेना और अतुल कुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिकाएं कल्पना, आयुषी, आकांक्षा, रचना, नीलम, रश्मि, साधना तथा शिक्षक धर्मेंद्र कोष्ठा, प्रदीप, प्रवीण, आशुतोष सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर तालियों की गूंज सुनाई देती रही और उपस्थित लोगों ने बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए उनकी भरपूर सराहना की।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा साहित्यकारों को किया गया सम्मानित
कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनायें रखने हेतु व्यापक फ्लेग मार्च
पुलिस ने दो ट्रैक्टर को थाना में कराया जमा
किशोरी ने दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान पुलिस जांच में जुटी
ई-रिक्शा पलटने से तीन सवारी गम्भीर रूप से ज़ख़्मी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :