सडक हादसे में घायल की इलाज के दौरान हुई मौत का मुकदमा दर्ज
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा हमीरपुर - बीते दो नवम्बर को हुई दो बाईकों की टक्कर में घायल बेलदार की ग्वालियर में हुई इलाज के दौरान मौत को लेकर मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम न्यूरिया निवासी सुभाष ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि, उसके पिता प्रेमनारायण लोक निर्माण विभाग हमीरपुर में बेलदार पद पर कार्यरत थे और हर दिन की तरह बीते दो नवंबर को भी ड्यूटी से बसवारी से बाइक से वापस लौट रहे थे।तभी न्यूरिया में तालाब के निकट विपरीत दिशा में आरही बाइक यूपी 91यू 0244 के चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी, जिससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया जहाँ पर इलाज दौरान उनकी मौत हो गई।वहीँ पर पंचायत नामा और पोस्ट मार्टम की कार्यवाही की गई है। पीडित पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।