अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा साहित्यकारों को किया गया सम्मानित |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद तहसील मौदहा इकाई के तत्त्वावधान में मौदहा थाना चौराहा के पास 'कुँवर विद्यालय' में संपन्न हुआ। मंत्री कैलाश प्रसाद सोनी ने संचालन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक एवं तहसील इकाई मौदहा अध्यक्ष हरी प्रकाश कुशवाहा ने अंगवस्त्र और फूल माला से सभी साहित्यकारों का सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय संयुक्त मंत्री कवि रेवती कुमार पाठक, संस्था के जिलाध्यक्ष लखनलाल जोशी 'ललित' कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक शिवकरण सिंह' सरस', भूतपूर्व अध्यक्ष जगदीश चन्द्र जोशी, कवि वीरेंद्र कुमार पाल 'शजर', उपाध्यक्ष नीतिराज सिंह, कवि कमलेश सिंह गौर, कवि संतोष कुमार माधव, कवि कमल किशोर कमल, कवि बालकिशुन जोशी' चंचल', उपाध्यक्ष धर्मात्मा प्रसाद 'अभिलाषी', उपाध्यक्ष गीता ओमर, डॉ ज्ञानेंद्र द्विवेदी, हास्य कवि दिनेश दुबे, हरीराम गुप्त 'निरपेक्ष' आदि ने कविता पाठ किया। विचारक चन्द्रशेखर अग्निहोत्री एड0 ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर कवि बालकिशन जोशी 'चंचल' को तहसील इकाई राठ का अध्यक्ष घोषित किया गया।