होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तहसीलदार सदर का वेतन रोकने के निर्देश
 
मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तहसीलदार सदर का वेतन रोकने के निर्देश
Updated: 10/25/2026 8:19:00 AM By Reporter-

मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तहसीलदार सदर का वेतन रोकने के निर्देश
शिथिल पर्यवेक्षण के संबंध में उप जिलाधिकारी सदर से स्पष्टीकरण तलब
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हमीरपुर l भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता पंजीकरण कार्य को प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार की उपस्थिति में मतदाता पंजीकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान इस्लामिया इंटर कॉलेज हमीरपुर, राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर तथा शीतलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदाता पंजीकरण केंद्रों का उद्घाटन कर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ से नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने तथा अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न किए जाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन की आधारशिला है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करें।
जनपद के सभी बीएलओ सुनिश्चित करें कि एक भी पात्र मतदाता नाम दर्ज कराने से न छूटे
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सख्त निर्देश दिए कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहने पाए। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं एवं प्रथम बार मतदाता बनने के पात्र नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाए। बीएलओ अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में घर-घर संपर्क, जनजागरूकता एवं विशेष कैंपों के माध्यम से पात्र नागरिकों को पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दें तथा अधिक से अधिक नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र नए मतदाता की पहचान कर उसका पंजीकरण कराने के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया जाए। आवेदन प्रक्रिया में नागरिकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी बीएलओ अथवा संबंधित कार्मिक द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती जाती है, तो उसकी जवाबदेही निर्धारित करते हुए नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन न होने पर तहसीलदार सदर का वेतन रोकने के निर्देश
जिलाधिकारी ने बताया कि दिनांक 17 अक्टूबर, 2026 को तहसीलदार सदर को मतदाता पंजीकरण अभियान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित न किए जाने को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।
इसी क्रम में अभियान के अंतर्गत पर्यवेक्षण कार्य में शिथिलता पाए जाने पर उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के सख्त निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं विवरण में संशोधन से संबंधित कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न किए जाएं। अभियान की नियमित समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पात्र नागरिक को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का अवसर मिले।
उन्होंने जनपद के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क करें तथा विशेष कैंपों का लाभ उठाएं। लोकतंत्र को सशक्त बनाने में प्रत्येक मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है। अतः सभी पात्र नागरिक समय से पंजीकरण कराकर अपने मताधिकार के प्रयोग की दिशा में आवश्यक कदम उठाएं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
पीईटी-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश
थाना समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
डीएम ने शीतलपुर एवं बदनपुर के प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के सख्त निर्देश
डीएम ने शीतलपुर एवं बदनपुर के प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के सख्त निर्देश
पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :