पुलिस ने दो ट्रैक्टर को थाना में कराया जमा |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l कस्बा कुरारा में अवैध रूप से मौरम लेकर जा रहे दो ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ कर थाने में खड़ा कराया है। अभी तक इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
कस्बा कुरारा में बीती रात गश्त के दौरान थाना पुलिस ने भौली रोड में मोरम लेकर जाते समय दो ट्रैक्टर ट्रॉली को बिना एम एम 11 के पुलिस ने पकड़ कर थाने में खड़ा कराया है। तथा खनिज विभाग को इसकी जानकारी दी गई है। अभी तक इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। क्षेत्र में शाम ढलते ही बेतवा नदी के किनारे बसे गांवों से अवैध रूप से मौरम का खनन दबंग लोगों द्वारा किया
जा रहा है। तथा रात के अंधेरे में मोरम का परिवहन किया जा रहा है। जिससे राजस्व का नुकसान हो रहा है। खनिज विभाग भी इस अवैध खनन पर रोक नहीं लगा पा रही है।