राशन कार्डधारकों को राहत: 30 अक्टूबर तक मिलेगा अक्टूबर का मुफ्त राशन,वितरण की तारीख बढ़ी
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अक्टूबर 2026 के आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण अब 30 अक्टूबर तक किया जाएगा।पहले वितरण की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित थी। अवशेष लाभार्थियों की सुविधा को देखते हुए शासन के निर्देश पर वितरण की अवधि बढ़ाई गई है।जिलापूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि आयुक्त,खाद्य तथा रसद विभाग लखनऊ के निर्देशों के क्रम में वितरण की तिथि बढ़ाई गई है।इससे उन राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न प्राप्त करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा,जो किसी कारणवश पहले निर्धारित अवधि में राशन नहीं ले सके थे।उन्होंने बताया कि राशन कार्डधारक अब 30 अक्टूबर तक मोबाइल ओटीपी के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे।इसके अलावा पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी,जिसके तहत पात्र लाभार्थी नियमानुसार दूसरी उचित दर दुकान से भी राशन प्राप्त कर सकते हैं।
*इनसेट*
सुबह आठ से दोपहर 12 और दोपहर दो से शाम छह बजे तक वितरण
कन्नौज।जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि खाद्यान्न वितरण को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए उचित दर दुकानों पर पर्यवेक्षक एवं नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। ई-पॉस मशीनों के माध्यम से प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक और अपराह्न दो बजे से शाम छह बजे तक राशन वितरित किया जाएगा।उन्होंने सभी राशन कार्डधारकों से अपील की कि वे 30 अक्टूबर तक अपनी उचित दर दुकान पर पहुंचकर निर्धारित खाद्यान्न प्राप्त कर लें। राशन वितरण में किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी या पूर्ति निरीक्षक से संपर्क किया जा सकता है।
शिकायत और समस्या के लिए जारी किए गए संपर्क नंबर
उपजिलाधिकारी, छिबरामऊ: 9454416468
उपजिलाधिकारी, सदर कन्नौज: 9454416467
उपजिलाधिकारी, तिर्वा: 9454416469
जिला पूर्ति अधिकारी, कन्नौज: 9918584700
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी: 7017737593
पूर्ति निरीक्षक, तिर्वा: 9889433959
पूर्ति निरीक्षक, तहसील कन्नौज: 7839301822
पूर्ति निरीक्षक, समस्त नगर क्षेत्र: 8423481194
पूर्ति निरीक्षक, तहसील छिबरामऊ: 9451178589
डिस्ट्रिक्ट कमांड नंबर: 1077
जिला पूर्ति अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न वितरण की नियमित निगरानी करें,ताकि सभी पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ समय से और सुगमतापूर्वक मिल सके।