होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  कन्नौज में 12 मतदेय स्थलों के भवन बदलने की तैयारी, डीएम की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों संग मंथन
 
कन्नौज में 12 मतदेय स्थलों के भवन बदलने की तैयारी, डीएम की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों संग मंथन
Updated: 10/25/2026 12:24:00 PM By Reporter- prince srivastav kannauj

कन्नौज में 12 मतदेय स्थलों के भवन बदलने की तैयारी, डीएम की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों संग मंथन
‎कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
‎हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।जनपद में मतदाताओं की सुविधा और निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए 12 मतदेय स्थलों के भवन बदलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के संभाजन एवं पुनर्गठन पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची पर प्राप्त आपत्तियों और सुझावों के निस्तारण के साथ सूची को अंतिम रूप देने पर विधानसभा क्षेत्रवार एवं बूथवार विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान जर्जर अथवा ध्वस्त भवनों में संचालित मतदेय स्थलों को वैकल्पिक भवनों में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।प्रस्ताव के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र 196-छिबरामऊ में छह, 197-तिर्वा में चार और 198-कन्नौज में दो मतदेय स्थलों के भवन बदले जाने हैं।इनमें अकबरपुर के तीन मतदेय स्थलों को राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नेपालपुर के मतदेय स्थल को उच्च प्राथमिक विद्यालय नेपालपुर और समधन के दो मतदेय स्थलों को राजकीय इंटर कॉलेज में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव शामिल है। अन्य मतदेय स्थलों के लिए भी नजदीकी वैकल्पिक भवनों में व्यवस्था करने पर विचार किया गया।डीएम ने कहा कि मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए।प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों पर नियमानुसार विचार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया,समाजवादी पार्टी के निर्वाचन प्रभारी एवं जिला प्रवक्ता शकील अहमद,विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि,उपजिलाधिकारी तिर्वा वैशाली तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
‎पीईटी को लेकर प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसपी ने बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
राशन कार्डधारकों को राहत: 30 अक्टूबर तक मिलेगा अक्टूबर का मुफ्त राशन,वितरण की तारीख बढ़ी
मतदाता सूची की शुद्धता पर डीएम सख्त,बीएलओ को आवेदनों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
पीईटी-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश
थाना समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :