किशोरी ने दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान पुलिस जांच में जुटी |
सुनील कुमार धुरिया संवाददाता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में बीती रातअज्ञात कारण के चलते घर में दुप्पटे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के उमराहट गांव निवासी प्रमोद कुमार की पुत्री कृष्णा देवी उम्र 17 वर्ष नेघर की छत में लगे एंगल की रॉड से दुप्पटे से फांसी लगाकर अज्ञात कारण के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस सहित फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर घटना की जांच पड़ताल की तथा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।