तहसील मौदहा में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित
-व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को तहसील सभागार, मौदहा में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में माह जुलाई 2026 में आयोजित व्यापार बंधु की बैठक में प्राप्त कुल 07 समस्याओं में से 05 समस्याओं का निस्तारण किए जाने की जानकारी दी गई।
बैठक में जनपद के विभिन्न ट्रेडों के व्यापारी प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया तथा व्यापारियों से संबंधित समस्याओं एवं उनके निस्तारण की स्थिति पर चर्चा की गई। व्यापारियों द्वारा समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं सकारात्मक पहल के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने प्रभारी यातायात एवं परिवहन विभाग, हमीरपुर को निर्देश दिए कि लक्ष्मी तिराहा, हमीरपुर से बेतवा पुल के पास खड़े होने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमित रूप से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंडी सचिव, राठ को मंडी परिसर की आंतरिक सड़कों की मरम्मत कराने तथा जल निकासी हेतु नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उपायुक्त राज्य कर, उप जिलाधिकारी मौदहा, क्षेत्राधिकारी मौदहा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन दीपक सिंह, सहायक आयुक्त राज्य कर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर व्यापारी प्रतिनिधि बृजेश गुप्ता, अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, भरत गुप्ता, गिरीश शरण बुधौलिया, बृजेन्द्र सोनी, विवेक गुप्ता, राधाकृष्ण ओमर, जीतेन्द्र कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष मौदहा, मयंक, ऐश्वर्य अग्रवाल, सत्यम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।