स्टेट हाईवे में जल भराव होने से आवागमन में वाहनों को हो रही परेशानी
-पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो रहे
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
कुरारा,हमीरपुर l कस्बा कुरारा से कदौरा को जाने वाले स्टेट हाइवे में जलभराव होने से वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। तथा पानी के निकास की व्यवस्था न होने के कारण सड़क में जगह जगह गड्ढे हो रहे है। हमीरपुर से जनपद जालौन के जोल्हूपुर मोड़ तक स्टेट हाइवे 91 में कस्बा कुरारा से कदौरा कस्बे के लिए जाने वाले रास्ते में जलभराव होने से वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। तथा पानी भरे रहने से पानी से निकलते समय पानी उछल कर लोगो के ऊपर गिर जाता है। तथा पानी के निकास की उचित व्यवस्था न होने से पानी नहीं निकल पा रहा है। तथा सड़क में पानी भरे रहने से जगह जगह गड्ढे हो गए है। उनमें पानी भर जाता है। लोकनिर्माण विभाग द्वारा सड़क के गड्ढों की मरम्मत भी की गई थी। लेकिन पानी रुकने के कारण गिट्टी उखड़ रही है। हाइवे की सड़क में जल निकासी की व्यवस्था न होने से जलभराव होता है। क्षेत्र के लोगों नेलोकनिर्माण विभाग से हाइवे में जल निकास की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।