भाजपा के जिला संयोजक आईटीने मुख्यमंत्री से मिलकर जनहित से जुड़े कार्यों की चर्चा की
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर 25 अगस्त प्रदेश के मुख्यमंत्री से हमीरपुर की भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला निषाद के नेतृत्व में जिला संयोजक आई टी सिद्धार्थ पाठक व रवि निषाद ने शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान जनपद हमीरपुर के विकास, जिला संगठन के सुदृढ़ीकरण व हमीरपुर जनपद से जुड़े विकास कार्यों और जनहित के महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने विशेष रूप से एनएच-34 , तथा बेतवा और यमुना नदियों पर निर्माणाधीन बाईपास पुलों के निर्माण कार्यों में हो रही देरी के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है।