चोरी की घटना का अनावरण 7 अभियुक्त 43 गैस सिलेंडर एवं देशी अंग्रेजी शराब समेत गिरफ्तार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | थाना चौबेपुर क्षेत्रांतर्गत गैस गोदाम प्रतापपुर के पास से लगभग 137 गैस सिलेंडर चोरी होने की घटना हुई थी, जिसके संबंध में थाना चौबेपुर पर अभियोग पंजीकृत है। यह जानकारी प्रेसवार्ता के जरिए मंजय सिंह सहायक पुलिस आयुक्त ने दी | आगे बताया कि इसके अतिरिक्त 02.मार्च 2026 को ग्राम रौतापुर के पास स्थित अंग्रेजी व देसी शराब की दुकान से कुछ अंग्रेजी व देसी शराब चोरी होने की घटना भी हुई थी, जिसके संबंध में भी थाना चौबेपुर पर अभियोग पंजीकृत है।उक्त घटनाओं के अनावरण हेतु एसीपी बिल्हौर द्वारा एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक शेर सिंह द्वारा 06.मार्च .2026 को गौशाला नहर पुल के पास से एक पिकअप वाहन सहित 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 43 गैस सिलेंडर तथा कुछ अंग्रेजी व देसी शराब बरामद हुई, जो उपरोक्त चोरी की घटनाओं से संबंधित है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
|