आग की चपेट में तीन परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा,हमीरपुर l मौदहा तहसील क्षेत्र में अज्ञात कारणों आग लगने से तीन परिवारों की ग्रहस्थी जलकर राख में बदल गई। इस घटना में एक भैंस भी झुलस गई है। ग्रामीणों ने खासी मशक़्कत के बाद आग पर काबू पाया। गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही आगजनी की घटनाओं ने क्षेत्र में दस्तक दे दी है। कोतवाली क्षेत्र मौदहा के ग्राम सिजवाही निवासी जगदीश उर्फ लोटन के घर में शुक्रवार की शाम अज्ञात कारणों आग लग गई जिससे उसके घर का छप्पर व वहां रखा सामान धू-धू कर जलने लगा. यह देख जगदीश ने पड़ोसियों की मदद से आग पर धूल पानी इत्यादि डाल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया इसी दौरान आग पड़ोस के कृष्ण बिहारी सिंह के घर पहुंच उसके सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने गांव में लगे समरसेबल पंप के सहारे किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन जब तक जगदीश की घर गृहस्थी व अनाज आदि जलकर राख में बदल गए इसके अलावा कृष्ण बिहारी को भी इस आग से अच्छा खासा नुकसान हुआ है। इस अग्निकांड में बीस लख रुपए से अधिक छति होने का अनुमान लगाया जा रहा है वहीं ग्राम नायकपुरवा निवासी हरीराम प्रजापति पुत्र चुन्नू बाद के घर देर रात अज्ञात कारणों उसके घर से आज के शोले उठते देख घर में मौजूद परिजन मदद की गुहार लगाते हुए घर से बाहर भागे और ग्रामीणों की मदद से आग पर टुल्लू पंप व समरसेबल की मदद से पानी डाल आग पर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन जब तक उसके घर का छप्पर अनाज कपड़े क्षतिग्रस्त हो गए वहीं इस घटना में उसकी एक भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई। क्षेत्रीय लेखपाल ऋषभ राठौर ने मौके पर पहुंच अग्निकांड में हुई क्षति का आकलन करना शुरू कर दिया है।