अधिवक्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मचा कोहराम |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l अधिवक्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुरारा क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी अधिवक्ता डीपी यादव सदर कोतवाली क्षेत्र के अमन सहित इलाके में एक कमरे में रहकर वकालत करते थे। शुक्रवार को काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ जब दरवाजा दिन शनिवार को खोलकर देखा गया तो अंदर अधिवक्ता का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
*मौके पर मिला सुसाइड नोट*
*इनसेट* सदर पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में अधिवक्ता ने आकांक्षा नाम की युवती का जिक्र करते हुए लिखा है कि उसने उनके साथ धोखा किया और उनके 11 साल पुराने रिश्ते को तोड़ दिया। नोट में उन्होंने लिखा कि तुमने मेरी जिंदगी में आकर मुझे बर्बाद कर दिया। इतना बड़ा धोखा तुम्हें नहीं देना था। मुझे तुमसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। मम्मी एक दिन जरूर मान जाती,लेकिन अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा है। सुसाइड नोट के अंत में अधिवक्ता ने अपने परिवार से माफी मांगते हुए लिखा कि भैया और अम्मा मुझे माफ कर देना। शायद अब मैं इस दुनिया में रहने के लायक नहीं हूं,साथ ही उन्होंने अपने दोस्तों का भी धन्यवाद किया है। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।