घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज से महंगा, बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव
-सीएनजी और पीएनजी सप्लाई पर बढ़ा खतरा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। 14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी कुछ गई। अब घरेलू सिलेंडर 853 रुपये की जगह 913 रुपये में मिलेगा। नए दरें शनिवार 7 मार्च से लागू हो गई। वहीं, बुकिंग के नीतियों में बड़ा बदलाव किया गया। पहले की अपैक्षि अब बुकिंग छह दिन बढ़ा दिया।
अमेरिकी और ईरान के वैश्विक युद्ध और तेजी से बदल रहे हालात का असर अब रसोई तक पहुंचने लगा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम के में सात फीसद बढ़ोतरी के साथ 60 रुपये का इजाफा किया। गैस कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव करते हुए अंतिम डिलीवरी के बाद अगली बुकिंग के लिए 21 दिन का अंतराल अनिवार्य कर दिया है। अभी तक यह सिर्फ 15 दिन का था। इसका सीधा असर जिले के करीब 13 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। कंपनियों का तर्क है कि वैश्विक युद्ध, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस सप्लाई चेन पर बढ़ते दबाव के कारण यह फैसला अस्थायी तौर पर लिया गया है। वैश्विक हालात सामान्य होने पर इसमें बदलाव किया जा सकता है।
वैश्विक युद्ध से एलएनजी की आपूर्ति कम होने की आशंका के बीच देश में सीएनजी और पीएनजी सप्लाई प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। इसका असर शहर पर भी पड़ेगा। जहां दो लाख से अधिक सीएनजी वाहन और करीब एक लाख उपभोक्ता पीएनजी पर निर्भर हैं। उद्योग सूत्रों के अनुसार कई औद्योगिक सेक्टरों में गैस सप्लाई पहले ही करीब 40 प्रतिशत तक घटाई जा चुकी है। यदि अंतरराष्ट्रीय हालात और बिगड़ते हैं तो उद्योगों को मिलने वाली गैस और कम की जायेगी। इस फैसले से शहर के उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। कई इलाकों में पहले से ही गैस सिलिंडर की डिलीवरी में देरी की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में बुकिंग के लिए अतिरिक्त इंतजार बढ़ने से घरेलू बजट और रसोई की व्यवस्था दोनों प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।