विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को किया पुरस्कृत |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत लिंग आधारित भेदभावपूर्ण प्रथाओं को रोकने एवं बालिकाओं की बेहतर सुरक्षा तथा शिक्षा को बढ़ावा देने, लैगिक असमानता जैसे विषयों पर जनजागरूकता हेतु अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद की मेधावी छात्राओं,खेलकूद एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित करने के अतिरिक्त अन्य कार्यक्रमों का आयोजन विधायक सदर, जिलाधिकारी,सांसद प्रतिनिधि, नगर पालिका अध्यक्ष, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी,जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला कार्यकम अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसका सजीव प्रसारण मुख्यमंत्री द्वारा शुभारम्भ किया गया।उक्त आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडियट टॉपटेन की सूची में स्थान प्राप्त 20 बालिकाओं को विधायक सदर एवं जिलाधिकारी द्वारा पांच-पांच की नगद धनराशि (डमी चेक) एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बालिकाओं को प्रोत्साहित किया गया। तत्पश्चात् चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला कल्याण विभाग में कार्यरत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्मिकों को सम्मानित करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कर्मचारी, जनसामान्य को धन्यवाद के साथ कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।