कार्यकर्ताओं को बौद्धिक व सामाजिक राजनीतिक विषयों की दी गई जानकारी |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा ,हमीरपुर l श्री राम कृष्ण महाविद्यालय में भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का दो दिवसीय आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय अभियान में मंडल कुरारा व नगर हमीरपुर का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। भाजपा द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण में सातमहत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। इसके माध्यम से पार्टी के इतिहास, कार्यपद्धित, अंत्योदय के सिद्धांत और वर्तमान राजनीतिक चुनौतियों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। दूसरे दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू रहे। हमीरपुर नगर के संयोजक राजकुमार शुक्ला ने बताया कि कार्यकर्ताओं को बौद्धिक व सामाजिक राजनीतिक विषयों पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति, जिला अध्यक्ष शंकुतला निषाद, प्रीतम सिंह किसान, सुनील पाठक, साधना सिंह, रेनू सिंह, सिद्धार्थपाठक,ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवालअंकित गुप्ता, रवि सान्याल , आशुतोष शुक्ला, प्रांशु पुरवार सहित मंडल अध्यक्ष कुरारा मोहन कुशवाहा, महामंत्री दिनेश द्विवेदी आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।