छह दिवसीय सुभानपुर मेला महोत्सव का हुआ शुभारंभ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस अछल्दा (औरैया): क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर अड्डा में आयोजित 6 दिवसीय सुभानपुर मेला महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन समाजसेवी राहुल यादव (शेरा प्रधान) ने फीता काटकर और धार्मिक ध्वज भ्रमण के साथ किया।इससे पहले काली माता मंदिर पर पूजा अर्चना कराई गई। समारोह को सम्बोधित करते हुए राहुल यादव (शेरा प्रधान) ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण तथा युवाओं की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से क्षेत्र की पहचान भी मजबूत होती है और लोगों में आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने सभी से मेले को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।आयोजकों के अनुसार यह छह दिवसीय मेला महोत्सव 15 मार्च रात के समय चलेगा।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल दिखाई दिया।कार्यक्रम आयोजक संतराम (भूरे),ड़ा रवींद्र कुमार,श्रीमती विनिता चौधरी, सत्यनारायण, अरविंद कुमार, बुजमोहन, बाबूराम, सुभाष चन्द्र आदि ने बताया कि 13 मार्च (शुक्रवार) को महोत्सव का मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय दंगल कुश्ती प्रतियोगिता में भारत के साथ-साथ नेपाल और भूटान के पहलवान भी भाग लेंगे।आमंत्रित प्रमुख पहलवानों में पागल बाबा लाठी (अयोध्या) तथा नेवा थापा पहलवान (नेपाल) सहित कई नामी पहलवान शामिल होंगे।
|