31 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण का समापन |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l इंडियन बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कुछेछा, हमीरपुर में 31 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला सिलाई बैच का समापन हुआ l प्रशिक्षण का प्रारंभ 10.फरवरी .2026 से हुआ था,इस समारोह में मुख्य अतिथि करुणेश कुलश्रेष्ठ पूर्व एल डी एम इंडियन बैंक हमीरपुर रहे।सभी असेसमेंट में सफल प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया,इस अवसर पर संस्थान के निदेशक हरिश्चंद्र ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और संबोधित करते हुए कहा की आपको एक माह में सिलाई का बेसिक तकनीकी बता दी हैं आपको स्किल मिलने के बाद अपनी पहचान खुद बनाना है अपने ऊपर पूरा भरोसा रखे तो निश्चित ही कामयाब होगी कोई भी वित्तीय सहायता के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण लेकर अपना उद्यम स्थापित कर सकते हैं, इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।