मंडल प्रशिक्षण वर्गों की समीक्षा एवं आगामी रूपरेखा पर बैठक संपन्न
-7 सत्रों में वैचारिक और तकनीकी मंथन, प्रशिक्षण की अनिवार्यता: रात्रि विश्राम है
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में 'मंडल प्रशिक्षण वर्ग' को लेकर संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने की। बैठक में 7 मार्च से 14 अप्रैल तक चलने वाले प्रशिक्षण वर्गों की अब तक की प्रगति की समीक्षा कर आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार की गई।बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता और वैचारिक गहराई के लिए अनुशासन अनिवार्य है। प्रशिक्षण वर्ग केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता के निर्माण की पाठशाला है। तकनीकी दक्षता (AI और सोशल मीडिया) के साथ-साथ अपनी विचारधारा की समझ ही भाजपा कार्यकर्ता को अन्य दलों से अलग बनाती है।ध्रकाश पाल ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने वाले सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं को दो दिवसीय वर्ग के दौरान रात्रि विश्राम अनिवार्य रूप से करना होगा। प्रशिक्षण शिविर को कुल सात महत्वपूर्ण सत्रों में विभाजित किया गया है। इन सत्रों में भाजपा के वरिष्ठ नेता वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। वर्ग प्रमुख की जिम्मेदारी होगी कि वे वर्ग प्रारंभ होने से पूर्व सभी संबंधित कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें आमंत्रित करें। प्रशिक्षण के मुख्य विषय भाजपा का इतिहास और विकास, पार्टी की कार्य पद्धति और वैचारिक अधिष्ठान, प्रभावी बूथ प्रबंधन की रणनीतियां, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां,संगठन का कार्य विस्तार, सोशल मीडिया और आईटी (IT) का प्रभावी उपयोग,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे आधुनिक विषयों का सांगठनिक महत्व रहेंगे। प्रशिक्षण वर्गों के सफल और सुचारू संचालन के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने एक विशेष मॉनिटरिंग टीम को जिम्मेदारी सौंपी है। इस टीम में क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह, सुनील तिवारी, मोहित सोनकर, वीरेंद्र तिवारी, ऋषभ शुक्ला, पवन पांडे, अर्शी सुल्तान, अमित प्रजापति और रामू चंदेल आदि को शामिल किया गया है, जो विभिन्न मंडलों में जाकर व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण की गुणवत्ता की निगरानी करेंगे।