भ्रष्टाचार में डूबी है भाजपा सरकार - कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी
-जनता की सेवा के बजाय भाजपा के मंत्री और विधायक भरने में लगे हैं अपनी तिजोरियां
- भाजपा के मंत्रियों और विधायकों की संपत्ति की हो जांच
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कानपुर कांग्रेस के कार्यालय तिलक हाल में प्रेस वार्ता कर बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के मंत्री और विधायक भ्रष्टाचार कर अपनी तिजोरियां भरने में भरने में लगे हैं , बीजेपी के मंत्री विधायक और नेता अमीर होते चले जा रहे हैं और प्रदेश की जनता गरीब होती चली जा रही है, बीजेपी के मंत्रियों और विधायकों की संपति की जांच होनी चाहिए । प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमुख रूप से अंशू अवस्थी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता & प्रवक्ता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस , उत्तर प्रदेश, साथ में कानपुर महानगर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पवन गुप्ता,कानपुर ग्रामीण के अध्यक्ष संदीप शुक्ला भी उपस्थित रहे ।प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि भाजपा योगी आदित्यनाथ सरकार को प्रदेश के युवाओं की, किसानों की, और छोटे उद्योग चलाने वाले व्यापारियों की कोई चिंता नही है। कानपुर जो कभी भारत का और उत्तर प्रदेश का मैनचेस्टर कहलाता था, यहां के उद्योग धंधे से पूरे देश के लोगों को रोजगार मिलता था। उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत होती थी। आज भाजपा सरकार ने मिलकर कानपुर के उद्योग धंधों को चौपट कर दिया और बीजेपी सरकार ने आम आदमी के रोजगार और छोटे उद्योग डंडों की रीड तोड़कर बेसहारा बना दिया और उनके नेता और मंत्री अपनी जेब भरने में लगे हैं । अंशू अवस्थी ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी और हमारे नेता जब किसी कमजोर दलित की आवाज उठाते हैं तो बेशर्म भाजपा के लोग सत्ता में बैठने के बाद भी विपक्ष को और कांग्रेस पार्टी को आरोपित करते हैं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी की संपत्ति की जांच की मांग करते हैं। कभी राहुल गांधी की संपत्ति की जांच की बात करते हैं, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी का दोष यही था कि महोबा की एक दलित छात्रा का अपहरण हुआ था जो 16 दिनों तक बंधक रखी गई, उसके साथ दुष्कर्म हुआ और नरभक्षी व्यवहार किया गया। ऐसे में सरकार का कोई नुमाइंदा न तो पीड़िता के घर पहुंचा , ना दुख दर्द साझा किया और जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की पीड़िता का दुख साझा करने घर जा रहे थे उन्हें रोकने की तमाम कोशिश हुई। ये संवेदनहीन योगी आदित्यनाथ सरकार जो पीड़िता का दुख साझा नहीं कर सकती लेकिन जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय जी जाते हैं तो भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं द्वारा उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन करवाया जाता हैं , और संपत्ति की जांच की बात करते हैं। कहा कि यह भाजपा सरकार की विदाई की बेला है उत्तर प्रदेश की जनता नाराज है इसीलिए हार के डर की बौखलाहट है, सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार में मंत्री जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं आपके पड़ोस के जिले के मंत्री 83- 83 प्लांट पंजीकरण करा कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।आपके कानपुर के स्थानीय विधायक महेश त्रिवेदी ने खुले मंच से कहा था कि हम विधायक लोग 10 प्रतिशत कमीशन लेते हैं और क्या भ्रष्टाचार का प्रमाण चाहिए। आगरा में प्राइवेट कंपनी टोरंटो का 430 करोड़ रूपया योगी आदित्यनाथ सरकार ने माफ कर दिया।क्या किसी गरीब आदमी का और किसानों का क्या माफ होता है ? लेकिन यदि विपक्ष आवाज उठाता है तो उसके घर ईडी आयकर भेजकर वसूली की कार्यवाही और छापे यही बीजेपी की नीति बन गई इससे बड़ा भ्रष्टाचार और क्या हो सकता है । अंशू अवस्थी ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर आम आदमी के जब से पैसे लूटे जा रहे हैं, और तो और इन्होंने रामनगरी अयोध्या को भी नहीं छोड़ा जहां पर 2 करोड़ की जमीन को 10 मिनट के बाद में 20 करोड़ का बेच दिया गया बीजेपी के नेताओं की संपत्ति की जांच की मांग करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने भ्रष्टाचार की लूट से अपनी तिजोरियां भरी हैं, उनकी जाँच होनी चाहिए। जनता को सच जानने का अधिकार है , जांच के बाद भाजपा बेनकाब हो जाएगी और दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा ।