कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़के के बयान पर भड़के भाजपाई, प्रदर्शन कर मांगा इस्तीफा
-मामला कन्नौज जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान को लेकर बीजेपी के प्रदर्शन का
-बीजेपी जिलाध्यक्ष के निर्देशन में भाजपाइयों ने कार्यवाही को लेकर एडीएम को सौंपा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर जिले के भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।भाजपाइयों ने नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी एडीएम को सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की।बताते चलें कि सोमवार की दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब बीजेपी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के निर्देशन में बड़ी संख्या में जिले के भाजपाई नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर पहुंचे।यहां नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए भाजपाई कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के इस्तीफे और कार्यवाही की मांग को लेकर भाजपाइयों ने जिले के अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।मामले में जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्राची गुप्ता का कहना था कि बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने देश के पीएम नरेंद्र मोदी के पिता पर अमर्यादित टिप्पणी की,इससे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं।उनका कहना था कि सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को अपनी भाषा और बयानों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी कर रहे भाजपाई कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़के के इस्तीफे की मांग भी कर रहे थे।प्रदर्शन के दौरान शैलेन्द्र द्विवेदी,जीतू तिवारी,अभिषेक पांडे,आशुतोष मिश्रा, राजीव ठाकुर, अभिमन्यु सिंह,श्याम दुबे, संजीव गुप्ता,संदीप वर्मा,रामबक्स लोधी, रामवीर कठेरिया,रामसेवक कठेरिया,महिपाल कन्नौजिया,हरिवक्स सिंह,राजेश दिवाकर,कुलदीप दोहरे, रामू राजपूत,जिमी वाल्मीकि,शिवेंद्र कुमार,अवधेश राठौर,दीपशिखा आदि मौजूद रहे।अपने कार्यक्रम के दौरान गत दिन कन्नौज शहर में हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल और सपाइयों के मध्य विवाद को लेकर बीजेपी जिलाध्यक्ष का कहना था कि पाल की खुद एक प्रति है।बीजेपी से उनका कोई लेना देना नहीं है।पाल के साथ घटी घटना को भी बीजेपी जिलाध्यक्ष ने निंदनीय बताया।