होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  किसान हितों की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाएगा भाजपा किसान मोर्चा: बाल मुकुंद
 
किसान हितों की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाएगा भाजपा किसान मोर्चा: बाल मुकुंद
Updated: 10/26/2026 10:21:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

किसान हितों की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाएगा भाजपा किसान मोर्चा: बाल मुकुंद
- क्षेत्रीय कार्यालय में प्रथम आगमन पर नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने जताया उत्साह
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला का रविवार को कानपुर स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रथम आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए कहा कि किसान भाजपा की नीतियों के केंद्र में हैं और किसानों की समृद्धि ही देश की वास्तविक समृद्धि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और किसान कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा का दायित्व केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना भी है। किसान मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव और खेत-खेत तक पहुंचकर किसानों के विश्वास को और मजबूत करेगा।बाल मुकुंद शुक्ला ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। हमें आपसी समन्वय, अनुशासन और सेवा भाव के साथ काम करते हुए किसान मोर्चा को क्षेत्र के सभी 17 जिलों में और अधिक सक्रिय बनाना है। किसानों के सम्मान, उनकी आर्थिक उन्नति और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए संगठन पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगा।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाना तथा किसानों को योजनाओं के प्रति जागरूक करना हमारी प्राथमिकता होगी। किसान मोर्चा किसानों और संगठन के बीच मजबूत सेतु बनकर कार्य करेगा।कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा संगठनात्मक रूप से और सशक्त होगा तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा।इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र क्षेत्रीय महामंत्री  विकास भदौरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह,दीपू ठाकुर , क्षेत्रीय मंत्री आशीष चतुर्वेदी ,  अखिलेश अवस्थी पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, ठाकुर शैलेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष कानपुर उत्तर, अजय प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष कानपुर दक्षिण , रवि सिंह जिला महामंत्री किसान मोर्चा कानपुर उत्तर , जिला उपाध्यक्ष सुनील महिवाल , अंकुर शुक्ला, दिग्विजय सिंह  समेत अन्य जिलों के समस्त जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
‎कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़के के बयान पर भड़के भाजपाई, प्रदर्शन कर मांगा इस्तीफा
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा ने कसी कमर
एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल,प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
सपा,बसपा,कांग्रेस ने सिर्फ मुसलमानों को ठगने का काम किया: अनस अंसारी
कन्नौज में सपा का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :