होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा ने कसी कमर
 
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा ने कसी कमर
Updated: 10/26/2026 10:19:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा ने कसी कमर
- 4 नवंबर को कानपुर में निकलेगा विशाल पैदल मार्च, युवाओं और छात्र-छात्राओं की होगी व्यापक सहभागिता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू की अध्यक्षता में कानपुर उत्तर, कानपुर दक्षिण, कानपुर ग्रामीण, कानपुर देहात और फतेहपुर के जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 4 नवंबर को प्रस्तावित विशाल पैदल मार्च को सफल बनाने तथा इसमें युवाओं और छात्र-छात्राओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति तय की गई।क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने पांचों जिलों के विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों को अभियान की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनजागरण को नई ताकत मिलेगी। उन्होंने आह्वान किया कि पैदल मार्च में बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं और आम नागरिक शामिल हों, ताकि लोकतंत्र के नाम पर अराजकता फैलाने की कोशिशों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जा सके।राम किशोर साहू ने कहा कि देश का युवा, विशेषकर जेन-जी, लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक मूल्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास रखता है।  विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल सीमित लोगों को जुटाकर लोकतंत्र के नाम पर भ्रम और अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा का उद्देश्य युवाओं को जागरूक कर लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं, सामाजिक अनुशासन और राष्ट्रहित के प्रति जनजागरण का अभियान है। भाजपा कार्यकर्ता इस संदेश को युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएंगे। 4 नवंबर का पैदल मार्च इसी जनजागरण का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि अभियान को संगठनात्मक स्तर पर प्रभावी बनाया जाए और पांचों जिलों के कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ युवाओं एवं विद्यार्थियों से संपर्क करें। पार्टी का लक्ष्य पैदल मार्च को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाना है।बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी, आनंद सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नीतू सिंह एवं पवन प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, कानपुर देहात की जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, प्रदेश सरकार की मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक राहुल बच्चा सोनकर एवं नीलिमा कटियार, विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी डॉ. संजय सिंह, पूर्व विधायक निर्मला संखवार, रघुनंदन भदौरिया, सुरेश अवस्थी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
‎कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़के के बयान पर भड़के भाजपाई, प्रदर्शन कर मांगा इस्तीफा
किसान हितों की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाएगा भाजपा किसान मोर्चा: बाल मुकुंद
एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल,प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
सपा,बसपा,कांग्रेस ने सिर्फ मुसलमानों को ठगने का काम किया: अनस अंसारी
कन्नौज में सपा का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :