एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल,प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
-स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर जिला कार्यालय में हुई अहम बैठक,संगठन की मजबूती और मतदाताओं से संपर्क पर जोर
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव की तैयारियों में पूरी सक्रियता से जुटने के निर्देश दिए।बैठक में समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण,ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक और जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।वक्ताओं ने संगठन की मजबूती,आपसी समन्वय और मतदाताओं से प्रभावी संपर्क स्थापित करने पर जोर दिया।उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी तैयारियों को गति देने का आह्वान किया।इस दौरान जिला प्रभारी रूपेश गुप्ता, नरेंद्र राजपूत,महिपाल कन्नौजिया, प्राची गुप्ता,मिथलेश बॉथम,हरिवक्स सिंह,विपिन दुबे,रामवीर कठेरिया,अशोक सिंह,संतोष चतुर्वेदी,राजीव ठाकुर,रामसेवक कठेरिया,शैलेंद्र द्विवेदी और जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पाण्डेय समेत अन्य मौजूद रहे।