कन्नौज में सपा का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
-मामला मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कन्नौज में सपा के प्रदर्शन का
-पार्टी कार्यालय से मार्च निकाल कर सपाइयों का हुजूम पहुंचा कलेक्ट्रेट मुख्यालय,किया प्रदर्शन
-बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के कारण प्रदर्शन समाप्त होने के बाद नसरापुर स्थित अंबेडकर पुस्तकालय के सामने फूंका सपाइयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
कन्नौज ब्यूरो पवन श्रीवास्तव के साथ प्रिंस श्रीवास्तव
हिंदुस्तान न्यूज एक्सप्रेस कन्नौज संवाददाता।मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महिला पुरुष सपाइयों का हुजूम सड़क पर उतर आया।पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट मुख्यालय तक मार्च निकला गया।जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए सपाइयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। इतना ही नहीं पुलिस की सख्ती के कारण सपाइयों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन समाप्त होने के बाद नसरापुर स्थित अंबेडकर पुस्तकालय के सामने चुनाव आयुक्त का पुतला भी जलाया।बताते चलें कि आज दोपहर 12 बजे के करीब महिला पुरुष सपाइयों का हुजूम जलूस की शक्ल में पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट मुख्यालय के लिए नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए सड़क पर आ गया।
बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा बल की मौजूदगी में सपाइयों ने कलेक्ट्रेट मुख्यालय तक (करीब दो कि.मी) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्च निकाल कर उग्र प्रदर्शन किया।बताते चलें कि आज सुबह 10 बजे से ही बड़ी संख्या में जिले भर से महिला पुरुष सपाइयों का हुजूम प्रति कार्यालय पर एकत्र होना शुरू हो गया था।प्रदर्शन की जानकारी जिले के अधिकारियों और पुलिस बल को हुई तो बड़ी संख्या में पुलिस बल भी सपाइयों पर अपनी नजरें गढ़ा कर घेरा बन्दी में जुट गया।दोपहर 12 बजे के करीब सपाइयों का हुजूम अपने अपने हाथों में झंडे और बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट मुख्यालय के लिए निकल पड़ा।सपाइयों के प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से तिर्वा,छिबरामऊ, कन्नौज के एसडीएम,सीओ, बड़ी संख्या में थानों और कोतवाली के पुलिस बल के साथ दो ट्रक पीएसी बल लगा दिया गया।इतना ही नहीं ,पुलिस अधिकारी ड्रोन कैमरों से जलूस की गतिविधियों और सपाइयों के प्रदर्शन पर अपनी नजरें गड़ाए रहे।आखिर जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर पहुंचे सपाइयों ने बीजेपी सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उग्र प्रदर्शन किया।इस दौरान सपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी की।प्रदर्शन समाप्त होने के बाद दोपहर 2 बजे के करीब सपाई नसरपुर गांव स्थित अंबेडकर पुस्तकालय के पास पहुंचे।यहां पुस्तकालय के सामने सपाइयों ने पुलिस से बचकर पहले से तैयार किया हुआ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंक दिया।पुतला जलाए जाने की सूचना पर सीओ सिटी और पुलिस बल को देख सपाई भाग निकले। बताते चलें कि,पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के दौरान जहां सपाई अपने कार्यकम के दौरान और प्रदर्शन स्थल पर पुतला नहीं जला सके।वहीं खुफिया तंत्र और पुलिस की सक्रियता भी कलेक्ट्रेट के पास सपाइयों द्वारा चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने में बाधक बनी रही।आखिर कार्यकम समाप्त होने के बाद प्रदर्शन स्थल से वापस लौटने के दौरान कुछ सपाइयों ने अंबेडकर पुस्तकालय के सामने मौका मिलते ही चुनाव आयुक्त का पुतला फूंक ही दिया।मौके पर सीओ सिटी सुरेश कुमार और पुलिस बल के पहुंचते ही सपाई जलता पुतला फेंक कर भाग निकले।इस दौरान पुलिस जलते पुतले को बुझाने का प्रयास करती नजर आई।बता दें कि सपाइयों के प्रदर्शन को लेकर सिविल ड्रेस में भी बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती जगह जगह की गई थी। इसके अलावा एलआईयू को भी सक्रिय रखा गया था।इसको लेकर भी सपाई सकते में रहे। आखिर प्रदर्शन स्थल और अपने मार्च के दौरान असफल रहे सपाइयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला कार्यकम समाप्त होने के बाद फूंक ही दिया।अपने प्रदर्शन कार्यकम के दौरान सपा के कई नेताओं ने अपने संबोधन के दौरान बीजेपी सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर आरोप प्रत्यारोप किया।पूरे प्रदर्शन के दौरान महिला पुरुष सपाइयों का हुजूम देखने लायक तस्वीर बयां कर रहा था, वहीं पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था भी।इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान,पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे,पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी,पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव,जयकुमार तिवारी,बंटी शर्मा, हसीब हसन,भोले कुरैशी, कुक्कू चौहान, आकाश शाक्य,शशिमा सिंह दोहरे,अर्चना मिश्रा,तुफैल अहमद,संतोष यादव,शेखर गिहार समेत अन्य मौजूद रहे।
|