जाजमऊ गंगा पुल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ का हुआ भव्य स्वागत
-- भाजपा को प्रदेश से हटाने का अब आ गया है वक्त – आराधना मिश्रा ‘मोना’
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर, जाजमऊ गंगा पुल पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ का कानपुर महानगर कांग्रेस व कानपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कानपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता व ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे और फूल-मालाओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश से भाजपा को हटाने का वक्त आ गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाना होगा।
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कानपुर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता एवं कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला को अपनी गाड़ी में साथ बैठाया और भौंती तक का सफर उनके साथ किया। इस दौरान उन्होंने रास्ते में कानपुर महानगर एवं ग्रामीण की सभी विधानसभा क्षेत्रों की राजनीतिक एवं संगठनात्मक स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं संगठन की गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा संगठन की जमीनी स्थिति की जानकारी ली गई और कानपुर में हो रहे काम को सराहा।
इस अवसर पर कानपुर के कांग्रेसजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता,ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला,सोहेल अंसारी,संजीव दरियाबादी,राजीव द्विवेदी,अवनीश सलूजा,प्रतिभा अटल,नरेश त्रिपाठी,आलोक मिश्रा, हरीश बाजपेई,रामस्वरूप तिवारी,संतोष त्रिपाठी, इखलाख डेविड,राजकिशोर वर्मा,मुकेश कन्नौजिया,आसिफ इकबाल आदि उपस्थित रहे।