होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  राजनीति  »  हर बूथ पर पांच बहनों की टोली संभालेगी चुनावी मोर्चा
 
हर बूथ पर पांच बहनों की टोली संभालेगी चुनावी मोर्चा
Updated: 11/2/2026 11:08:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

हर बूथ पर पांच बहनों की टोली संभालेगी चुनावी मोर्चा
 - 17 जिलों की महिला शक्ति ने भरी 2027 की जीत की हुंकार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । भातपा की महिला शक्ति ने आगामी चुनावों के लिए अभी से बिगुल फूंक दिया है। सोमवार को भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित महिला मोर्चा की वृहत बैठक में 17 जिलों से आई सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में उद्घोष किया— “मोदी कहीं नहीं जाएगा, देश का विकास रुकने नहीं पाएगा।”महिला शक्ति के इस उत्साह और एकजुटता ने साफ संदेश दिया कि आगामी चुनाव में भाजपा का महिला मोर्चा केवल प्रचार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर बूथ पर चुनावी मोर्चे की कमान संभालेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक बूथ पर पांच बहनों की टोली गठित कर संगठन की योजनाओं, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। मुख्य अतिथि भाजपा उत्तर प्रदेश की सह प्रभारी मेघा कुलकर्णी, भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष राम किशोर साहू एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित बहनों ने भारत माता की जय के उद्घोष कर पूरे वातावरण को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। मेघा कुलकर्णी ने कहा कि भाजपा का संगठन केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर चलने वाला परिवार है। महिला कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित करना होगा। विपक्ष के झूठ और भ्रम का जवाब तथ्यों और सरकार के कामों से देना होगा।महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि भाजपा की महिला शक्ति अब चुनावी मैदान में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार है। हर बूथ पर पांच बहनों की टोली बनाकर महिलाओं को संगठन से जोड़ना है। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जब संकल्प लेकर मैदान में उतरती हैं तो परिणाम भी ऐतिहासिक होते हैं।भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने कहा कि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों से महिला शक्ति का यह एकत्रीकरण संगठन की अपार ताकत का प्रमाण है। भाजपा में महिलाओं को केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि नेतृत्व और निर्णय लेने का अवसर भी मिलता है। आने वाले चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। प्रत्येक बूथ पर पांच बहनों की टोली बनाकर महिलाओं के बीच केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां पहुंचानी हैं। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष मोना शुक्ला ने की तथा संचालन श्वेता सिंह ने किया। बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री किरण निषाद महिला मोर्चा की क्षेत्रिय प्रभारी नीतू सिंह महापौर प्रमिला पांडेय विधायक नीलिमा कटियार मनीषा अनुरागी कमलावती सिंह प्रदेश मंत्री पुष्पा तिवारी जयन्ती राजपूत महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता पूनम द्विवेदी सहित सभी १७ जिलों से महिला मोर्चा की बहनों ने सहभागिता की।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
‎कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़के के बयान पर भड़के भाजपाई, प्रदर्शन कर मांगा इस्तीफा
किसान हितों की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाएगा भाजपा किसान मोर्चा: बाल मुकुंद
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा ने कसी कमर
एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल,प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
सपा,बसपा,कांग्रेस ने सिर्फ मुसलमानों को ठगने का काम किया: अनस अंसारी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :