भाजपा कार्यालय में नामित पार्षदों का अभिनंदन
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में राज्य सरकार द्वारा नामित पार्षदों के सम्मान में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की अध्यक्षता और मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने संगठन के प्रति वर्षों से समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पार्षद बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष एवं दक्षिण जिला अध्यक्ष ने दसों नामित पार्षदों को स्मृति चिन्ह भेंट कर और पटका पहनाकर उनका विधिवत सम्मान किया। जिला अध्यक्षों ने भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को सम्मान देना भाजपा की परंपरा रही है। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि इनमें ऐसे कार्यकर्ता भी शामिल हैं जिन्होंने संगठन को सींचने के लिए अपने परिवार की चिंता तक नहीं की।सम्मान पाकर सभी नामित पार्षद भावुक नजर आए और उन्होंने संगठन में बिताए अपने वर्षों के संघर्ष और अनुभवों को साझा किया। जिसमें मुख्य रूप से विजय सिंह पटेल,दिनेश बाबा, सरदार नीतू सिंह, राजेश श्रीवास्तव, रमेश बाल्मीकि, कमला साहू, आदित्य शुक्ल, सुभाष गौड़, निधि बाजपेई ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनुराग शर्मा, शिवांग मिश्रा अभिनव तिवारी, स.अमरजीत सिंह पम्मी, सीमा एमबीए, अनुपम मिश्रा,
रोहित साहू, सुनीता गौड़,अंशु ठाकुर,अनुराग शुक्ला शुभम दीक्षित, रमा शंकर अग्रहरि, अतुल दीक्षित, विधि राजपाल, पूनम कंवर, राधा सैनी, सुरेश गुप्ता, अभिराज सिंह आदि उपस्थित रहे।