27 मार्च को होगी आरटीए की बैठक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। मण्डल आयुक्त कानपुर मंडल की अध्यक्षता में सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण, कानपुर की बैठक 27 मार्च ,26 को शाम 5.00 बजे से मण्डल आयुक्त कानपुर के शिविर कार्यालय छः बंगलिया, आर्यनगर, कानपुर में निर्धारित की गयी है। बैठक में मुख्य रुप से कैरेज बाई रोड एक्ट 2007 के अन्तर्गत "कामन कैरियर" के पंजीकरण हेतु प्रार्थना पत्रों पर विचार, कैरेज बाई रोड एक्ट 2007 के अंतर्गत पंजीकरण नवीनीकरण हेतु प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर विचार, केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 84 में समस्त प्रकार के परमिटों की आवश्यक शर्ते निर्धारित है, जिनके उल्लंघन के विरुद्ध धारा-86 के अन्तर्गत परमिटों को निलम्बित व निरस्त किये जाने पर विचार तथा कानपुर नगर मेट्रो स्टेशनों से लगे हुए नवसृजित नगर बसों के संचालन पर परिचर्चा एवं अध्यक्ष की अनुमति से अन्य किसी बिन्दु पर प्राधिकरण द्वारा विचार किया जाना प्रस्तावित है। आरटीओ प्रशासन राकेद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस सर्वसम्बन्धित बैठक में मोटर मालिक उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते है।
|