पत्नी से अवैध संबंधों के शक में युवक पर एसिड अटैक,गिरफ्तार
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। फीलखाना थाना क्षेत्र के पटका पुर घनी आबादी में पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने एक युवक के चेहरे पर एसिड फेंक दिया। मौके पर लोगों ने आरोपी को पकड़ कर लाहूलुहान कर पुलिस के हवाले कर दिया।घायल का कहना है कि आलीशान मकान और कारोबार का झांसा देकर आरोपी ने शादी की थी। जिसके कारण उसका कई सालों से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। आरोपी को शक है कि मेरा उसकी पत्नी के साथ संबंध है। इसी शक के चलते उसने यह हमला किया। पटकापुर के शाहिद चप्पल कारखाने में काम करता है। शाहिद बुधवार शाम 4 बजे अपने घर के पास मौजूद था, तभी जाजमऊ, अंबेडकर नगर का रहने वाला गुलफाम वहां पहुंचा और उससे विवाद करने लगा। विवाद के दौरान ही गुलफाम ने शाहिद के चेहरे पर एसिड फेंक दिया। शाहिद की चीख-पुकार सुनकर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख आरोपी भागने लगा। गुलफाम को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद फीलखाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता और फीलखाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और गंभीर रूप से झुलसे शाहिद को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल के अनुसार गुलफाम पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुका है। उसने बताया कि गुलफाम को शक था कि मेरा उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी शक के चलते उसने यह हमला किया।
|