आयोजित प्रतिष्ठित ईटी गवर्नमेंट उत्तर प्रदेश हेल्थकेयर कॉन्क्लेव में की सहभागिता
लखनऊ में आयोजित ईटी गवर्नमेंट यूपी हेल्थकेयर कॉन्क्लेव में कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह की सहभागिता
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई/लखनऊ। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने आज लखनऊ में आयोजित प्रतिष्ठित ईटी गवर्नमेंट उत्तर प्रदेश हेल्थकेयर कॉन्क्लेव में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री बृजेश पाठक से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की।कॉन्क्लेव के दौरान आयोजित पैनल चर्चा “नए एवं उभरते स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग” विषय पर प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया कि किस प्रकार एआई तकनीक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, सटीक एवं प्रभावी बना रही है।इस अवसर पर उन्होंने यूपीयूएमएस, सैफई का प्रतिनिधित्व करते हुए संस्थान में एआई आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हो रही प्रगति और उपलब्धियों को साझा किया। साथ ही, उन्होंने विश्वविद्यालय की नवाचार, अनुसंधान एवं उत्कृष्ट रोगी सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।
यह सहभागिता यूपीयूएमएस, सैफई की उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं एवं तकनीकी नवाचारों की दिशा में बढ़ते कदमों को दर्शाती है, जो प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।