ईद- उल -फितर अलविदा की नमाज़ के दृष्टिगत मस्जिदों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस राठ, हमीरपुर l अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जुम्मे की नमाज तथा ईद-उल-फितर (अलविदा की नमाज) के दृष्टिगत थाना राठ क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख मस्जिदों एवं संवेदनशील स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मस्जिद परिसरों, नमाज स्थलों, आसपास के मार्गों, एवं सुरक्षा प्रबंधों का गहनता से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर स्थानीय धर्मगुरुओं, मस्जिद प्रबंध समितियों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक आपसी भाईचारा, शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों द्वारा यह भी आश्वस्त किया गया कि जनपद प्रशासन आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राठ, क्षेत्राधिकारी राठ, प्रभारी निरीक्षक थाना राठ सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।