मृतक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l थाना क्षेत्र के पतारा ग्राम पंचायत के मजरा क्योटरा गांव निवासी युवक की मौत के मामले में मृतक की पत्नी द्वारा थाने में तहरीर दी गई है।क्षेत्र के क्योंटरा गांव निवासी सरजू निषाद 35 वर्ष पुत्र महेश्वरी दीन को गांव के बाहर बने खेरापति बाबा मंदिर के पास बेहोशी की हालत में मिलने पर सुबह परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए थे। वहां से कानपुर रिफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के चाचा सेवा निवृत डी आई जी एम डी कर्णधार ने बताया कि मृतक के दरवाजे से मौरम के भरे ट्रैक्टर निकलते थे। तथा दो माह पहले ट्रैक्टर द्वारा बाउंड्री गिरा दीगई थी जिसमें वाद विवाद भी हुआ था। तब से अवैध खनन करने वाले विरोध मानते थे l17 मार्च को रात गांव का ही राजाबाबू पुत्र छिद्दू उर्फ छेदालाल घर बुलाकर ले गया था। तथा रात में उसको गंभीर हालत में खेरा पति बाबा मंदिर की सीढ़ियों में फेंक दिया था। सुबह हमारे परिवार का लड़का उदयभान नदी में स्नान करने के लिए आठ बजे उसी रास्ते से जा रहा था। जब उसने देखा तो घर में सूचना दी। तब सब लोग मौके पर गए तथा एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां से कानपुर रिफर किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि गांव के नीचे बहने वाली बेतवा नदी में सितम्बर माह से मौरम का अवैध खनन चल रहा है। जिसमें सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉली से अवैध खनन कर परिवहन करते है। सरजू के दरवाजे से ट्रैक्टर निकलने पर नुकसान कर देते थे। जिसका वह विरोध करता था। मृतक के नाम पांच बीघा खेत है । उसमें खेती कर व मजदूरी कर लेता था तथा राजाबाबू का ट्रैक्टर भी चला लेता था। इसके तीन बच्चे है। जिनमे अंकेश 14 वर्ष , तथा मनोरमा 12 वर्ष व अभय 9 वर्ष है।
सुबह सभी परिजनों को लेकर डी आई जी एम डी कर्णधार थाने गए थे। तथा मृतक की पत्नी गुड्ढों ने थाने में तहरीर दी है।मौके पर फील्ड यूनिट व थाना पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा साक्ष्य एकत्र किए गए। ग्रामीणों ने बताया कि रात में मारपीट की तेज आवाज सुनाई दी थी। सुबह यह बेहोशी की हालत में मिला था।
इस घटना से परिजनों में शोक का माहौल व्याप्त है। मृतक के दरवाजे पर हजारों की भीड़ एकत्र थी। सभी घटना की खुलासे की मांग कर रहे है।