राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा हमीरपुर l वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कुरारा कस्बे मे पथ संचलन किया. पथ संचलन कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर से नगर पंचायत, गुड़ मंडी, मेन बाजार होते हुए बस स्टैंड से विभिन्न मार्गो से होकर गुजरा. बौद्धिक वक्ता प्रान्त सम्पर्क प्रमुख दुर्गेश ने हिन्दू नववर्ष के विषय मे विस्तारपूर्वक बताया. कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से विभाग संघ चालक गोपाल दास पालीवाल, खण्ड संघ चालक अर्जुन सिंह, खण्ड प्रचारक सचिन जी, खण्ड कार्यवाह विवेक पालीवाल, सह खण्ड कार्यवाह प्रधुमन सिंह, ओमप्रकाश सोनी, पुतान सिंह, अभिनव तिवारी, गणेश तिवारी आदि सैंकड़ो की संख्या मे स्वयंसेवक उपस्थित रहे।