डीएम व पुलिस अधीक्षक ने मीरा तालाब,अलाव मैदान का जायजा |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा ईद-उल-फितर के दृष्टिगत थाना मौदहा क्षेत्र में स्थित प्रमुख मस्जिदों, मीरा तालाब, अलाव मैदान आदि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहें और जनता के साथ समन्वय बनाकर शांति व्यवस्था को बनाए रखें।इसके अतिरिक्त, उन्होंने संबंधित थाना प्रभारी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का अवलोकन किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मौदहा, क्षेत्राधिकारी मौदहा, प्रभारी निरीक्षक मौदहा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।