15 वें वित्त आयोग के तहत कराए जा रहे हैं तालाब की सिल्ट सफाई के कार्य |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर l सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भौनिया में 15वें वित्त आयोग के तहत कराए जा रहे तालाब की सिल्ट सफाई कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर ग्राम प्रधान और सचिव पर धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भौनिया के बड़ा तालाब में सिल्ट सफाई का कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि इस कार्य में नियमों की अनदेखी कर धन की बंदरबांट की जा रही है। वहीं ग्राम प्रधान अरविंद पाल ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि तालाब में करीब 50 हजार रुपये की लागत से सिल्ट सफाई का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15वें वित्त के तहत मशीनों से कार्य कराने का प्रावधान है, इसलिए कार्य मशीन से कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत सचिव उमेश कुमार ने बताया कि कार्य राज्य वित्त के तहत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तालाब में जवारा मेला आयोजित होना है, जिसके चलते क्षतिग्रस्त पार को दुरुस्त करने के लिए सिल्ट सफाई कराई जा रही है।