नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों का परिचय एवं पुष्प माला पहनाकर किया गया सम्मान |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सनस्तुति के बाद हमीरपुर की जिला कार्य समिति को दिन शनिवार को घोषणा होने के बाद भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद की अध्यक्षता में नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय एवं पुष्प मालाओं से सम्मान कार्यक्रम किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारी उमाकांत राजपूत,कृष्ण कुमार गुप्ता,कृष्ण कुमार व्यास,प्रमोद वर्मा,साधना सिंह,उत्तम सिंह, आराधना राजपूत,शिवेंद्र सिंह नरविंद सिंह,लक्ष्मी रतन साहू,मुकेश प्रजापति,महेंद्र शुक्ला,हरि मदन सिंह,संध्या वर्मा, दिग्विजय पाठक, अरुण लोधी,सियाराम विश्वकर्मा, अभिषेक तिवारी, उमेश सिंह व ज्ञानवेंद्र कुशवाहा को सम्मानित किया गया। जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मान समारोह एवं परिचय का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा मोर्चा गणेश यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय पांडे,कैलाश गुप्ता,कुलदीप निषाद,लालाराम निषाद,आशीष पालीवाल,रामदेव सिंह उपस्थित रहे। जिनके सामने नवनियुक्त पदाधिकारी ने अपना परिचय देते हुए आगे आने वाले संगठन के कार्यक्रमों को मेहनत ईमानदारी के साथ करने का वादा किया।