दो शातिर नकब जनों को पुलिस ने धर दबोचा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | चकेरी पुलिस ने दबोचा दो शातिर नकब जनों को.16 -17 मार्च की रात्रि में श्री खाटू श्याम ज्वेलर्स की दीवार में सेंध लगा चोरी हुई थी।.वादी की एफआईआर पर चकेरी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में यक्ष एप, सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस टीम की मदद से चोरी का खुलासा हुआ। दबोचे गए दो शातिर किस्म के चोर पकड़े गए। अभियुक्त मोहम्मद शकील व धर्मेंद्र गौतम उर्फ जावेद अभियुक्तों ने चोरी का कुछ माल रहमानी मार्केट, तलाक मोहाल निवासी ज्वेलर्स शाह कमाल को बेंच दिया।अभि. शाह कमाल को भी पुलिस धर दबोचा। अभियुक्त मोहम्मद शकील के विरुद्ध पहले से ही 10 अपराधिक मुकदमें दर्ज़ है। अभियुक्त धर्मेंद्र गौतम उर्फ जावेद के विरुद्ध दो मुकदमें दर्ज़ हैं.अभियुक्तों के पास से 130.4 ग्राम सफेद धातु की ज्वैलरी, 500 रुपए का एक अदद चांदी का नोट, भिन्न भिन्न प्रकार की आर्टिफिशियल ज्वैलरी 159 नग, एक अदद डीवीआर, एक अदद आला नकब लोहे की रॉड, एक अदद पेंचकस व एक अदद बाइक पैसन प्रो बरामद.सभी अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा। इस गिरफ्तारी व बरामदगी को अंजाम पर.डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने पूरी टीम को 25000 रुपए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की |
|