आयुष्मान कार्ड धारक का उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वद्यालय में अत्याधुनिक विधि से निशुल्क दुर्लभ (ओर्थोपेडिक) सर्जरी सम्पन्न।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सैफई इटाव। विश्वविद्यालय के ओर्थोपेडिक विभाग में माननीय कुलपति डॉ अजय सिंह के द्वारा हाल ही में खोले गए स्पोर्टेस् इंजरी क्लिनिक में मरीज रामकिशन जिनकी उम्र 64 साल है कंधे में चोट लगने के कारण गत एक साल से बने दर्द की समस्या के इलाज के लिए डॉ हरीश कुमार (ओर्थोपेडिक सर्जन) की ओपीडी में आये थे। मरीज के बीमारी की गंभीरता को देखते हुए डॉ हरीश ने गहन जांच के बाद दुरबीन विधि से आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी के द्वारा उपचार करने की सलाह दी । सर्जरी के पहले की गई जांचों में पता चला की रोगी को दिल एवं फेफड़े की बीमारी भी है जिसके चलते सर्जरी करना एक दुष्कर कार्य साबित हो रहा था । डॉ हरीश ने विभागाध्यक्ष डॉ सुनील के परामर्श के बाद दुरबीन आर्थ्रोस्कोपी विधि के द्वारा बिना किसी बड़े चीरा एवं अल्प रक्तस्राव से मरीज के दिल की बीमारी को ध्यान में रखते हुए लिगामेंट की सफल सर्जरी की। रोगी आयुष्मान कार्ड धारक था जिसके कारण उसका सम्पूर्ण इलाज निःशुल्क सम्पन्न हुआ।
ऑपरेशन टीम में प्रो. डॉ सुनील कुमार एवं प्रो. डॉ हरीश कुमार के साथ डॉ राजीव कुमार, डॉ ऋषभ अग्रवाल, ऑर्थोपेडिक रेजिडेंट्स एवं ओटी स्टाफ एवं एनेस्थीसिया विभाग की डॉ.सुची एवं उनकी टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।