होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  नीलम बाजपेई ने नामित सभासद पद से दिया इस्तीफा
 
नीलम बाजपेई ने नामित सभासद पद से दिया इस्तीफा
Updated: 3/27/2026 3:51:00 AM By Reporter-

नीलम बाजपेई ने नामित सभासद पद से दिया इस्तीफा  |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l हमीरपुर नगर पालिका की नामित सभासद और भाजपा नेता नीलम बाजपेई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि वह इतने बड़े पद को सह नहीं पा रही है, इसलिए इस पद से इस्तीफा दे रही है। उन्होंने सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया।
मुख्यालय के पातालेश्वर मोहल्ला निवासी नीलम बाजपेई पिछले करीब 26 वर्षों से भाजपा से जुड़ी हुई हैं। पार्टी में उन्होंने कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। उन्हें हाल ही में 14 मार्च को नगर पालिका का नामित सदस्य बनाया गया था, लेकिन अब उन्होंने इस पद से त्यागपत्र दे दिया है।
नीलम बाजपेई का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा है। वर्ष 2002 में वह भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष बनीं। इसके बाद 2005 और 2008 में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रहीं। वर्ष 2010 में भाजपा की जिला मंत्री और 2013 में दोबारा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं। वर्ष 2017 में उन्हें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में महिला मोर्चा का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि 2020 में वह भाजपा की जिला उपाध्यक्ष रहीं।
अपने इस्तीफे के संबंध में नीलम बाजपेई ने बताया कि उन्होंने भाजपा में रहते हुए कई बार सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन किए और लाठीचार्ज भी झेला। उन्होंने हमेशा पार्टी के लिए समर्पण दिखाया,लेकिन बड़े पदों पर रहने के बाद नगर पालिका के नामित सभासद का पद उन्हें कुछ ज्यादा ही 'बड़ा' लगने लगा। इसी वजह से उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला लिया। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि उन्हें अभी फेसबुक पोस्ट की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसी कोई पोस्ट डाली गई है तो वह इसे देखेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में सभी को साथ लेकर चलना है, उनसे बात की जाएगी और जो भी समस्या होगी उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
राम नवमी के पावन अवसर पर जिलाधिकारी ने राम जानकी मंदिर में किया जलाभिषेक जनपदवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना
रामनवमी के पूर्व समिति ने जय जय श्री राम के गगन भेदी नारों के धुन पर निकाली बाइक यात्रा
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न
गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लगी लंबी कतार
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :