गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लगी लंबी कतार |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा,हमीरपुर l मौदहा कस्बा में पांच दिन बाद गुरुवार को गैस सिलेंडर वितरित होने की खबर से गैस के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगी रही है। जिससे कि वितरण स्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा है।बताते चलें कि मौदहा कस्बा सहित क्षेत्र में विगत एक पखवाड़े से गैस सिलेंडरों के लिए उपभोक्ताओं में खासी उठापटक मची हुई है।आने वाले दिनों गैस के दाम बढ़ने और इसकी बड़ी किल्लत होने की तमाम आशंकाओं और अफवाहों के चलते लगातार माहौल बिगड़ रहा है। जिसके चलते उपभोक्ताओं में अधिक से अधिक गैस सिलेंडर लेने की होड़ लगी है। इस होड़ में इनकी भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। इधर बीते पांच दिन बाद गुरुवार को कस्बा के मीरा तालाब के मैदान पर गैस वितरण होने की खबर पाकर सैकड़ों उपभोक्ता यहां सुबह से ही लम्बी कतारों में लग गए थे। भीड़ के चलते यहां पर अफरातफरी मची रही है। जिसमें अराजकता की आशंका बनी रही है।बताते चलें कि एजेंसी धारक उपभोक्ताओं से डोर टू डोर गैस सिलिंडर पहुंचाने का पैसा ले रहे हैं लेकिन होम डिलीवरी नहीं होने के कारण लोगो की भीड़ बढ रही है।