होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सेप्टिक टैंक सफाई हादसे का राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया संज्ञान
 
सेप्टिक टैंक सफाई हादसे का राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया संज्ञान
Updated: 3/30/2026 11:23:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सेप्टिक टैंक सफाई हादसे का राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया संज्ञान
*उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने पीड़ित परिवार से मिलकर जाना हाल, ठेकेदार की लापरवाही पर दर्ज हुई एफआईआर*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर ।कल्याणपुर क्षेत्र के गोवा गार्डन स्थित अपार्टमेंट में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो सफाई कर्मियों की मौत के मामले को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने गंभीरता से लिया है। सोमवार को आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल कानपुर पहुंचे और पीड़ित परिवार से उनके आवास पर मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही आयोग की ओर से तत्काल जिला प्रशासन को पत्र जारी कर संज्ञान लिया गया था और अब मौके पर आकर पूरे प्रकरण की समीक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और प्रारंभिक जांच में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है।
उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान “हाथ से मैला उठाने की प्रथा का प्रतिषेध एवं उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013” के तहत निर्धारित सुरक्षा प्रावधानों का पालन नहीं किया गया। इस कानून में जिन सुरक्षा उपकरणों और यांत्रिक साधनों के उपयोग का प्रावधान है, उनका इस्तेमाल नहीं किया गया, जो गंभीर लापरवाही है। इसी आधार पर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
उपाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है। साथ ही परिवार के पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने के लिए भी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को शासन की सभी पात्र सहायता योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों, इसके लिए आयोग की ओर से पुलिस प्रशासन, नगर निगम और जिला प्रशासन को जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के कार्यों में आधुनिक तकनीक और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान सदस्य दिशा राज्य स्तरीय समिति, उ.प्र. शासन राजू बाल्मीकि, अपर जिला मजिस्ट्रेट, सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर, अपर नगर आयुक्त (प्रथम) नगर निगम तथा महाप्रबंधक जलकल विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद सर्किट हाउस में सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई कर्मियों की सुरक्षा और कार्य परिस्थितियों पर चर्चा की गई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उपायों पर विचार किया गया।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन वितरण
आवंटित नीलामी चबूतरा संख्या चार पर अव्यवस्था का आलम फैला
सीनियर अधिवक्ता के साथ हुए अभद्रता को लेकर बार एसोसिएशन ने जतायी कड़ी नाराजगी
वित्तीय साक्षरता पर जागरूकता कार्यक्रमका आयोजन
सीएसए ने पौष्टिक उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :