होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  सीएसए ने पौष्टिक उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी
 
सीएसए ने पौष्टिक उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी
Updated: 3/30/2026 9:16:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

सीएसए ने पौष्टिक उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर,  चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौ‌द्योगिकी विश्ववि‌द्यालय, कानपुर के खाद्य विज्ञान एवं पोषण विभाग द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम कार्यक्रम के अंतर्गत "Vibrant Millets" थीम पर एक विशेष प्रदर्शनी एवं स्टॉल का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीअन्न आधारित विभिन्न पौष्टिक उत्पादों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।
 इस अवसर पर विभाग की छात्रा अलैशिका को उनके नवाचार "व्हिप लिप" के लिए सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा मिलेट्स से तैयार विविध उत्पाद जैसे-बाजरा लड्डू, कुकीज़, मफिन, रोज़ेला जैम, चटनी पाउडर एवं मोरिंगा चटनी पाउडर आदि प्रस्तुत किए गए। इन उत्पादों को देखने एवं खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सीमा सोनकर ने कहा कि "छात्रों में नवाचार की भावना को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है, और इस प्रकार के मंच उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।" वहीं डॉ. प्रज्ञा मिश्रा ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में छात्राओं सानिया मुस्तफा,  स्वप्निल चंद्रा  एवं दीपाली गाँड  ने अपने उत्पादों का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया तथा उनके निर्माण की प्रक्रिया, लागत एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अलैशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं विभाग दद्वारा मिले सहयोग को दिया ।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन वितरण
आवंटित नीलामी चबूतरा संख्या चार पर अव्यवस्था का आलम फैला
सीनियर अधिवक्ता के साथ हुए अभद्रता को लेकर बार एसोसिएशन ने जतायी कड़ी नाराजगी
सेप्टिक टैंक सफाई हादसे का राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने लिया संज्ञान
वित्तीय साक्षरता पर जागरूकता कार्यक्रमका आयोजन
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :